खूंटी में 05 नवंबर को दुधारू पशु मेला-सह-गव्य प्रदर्शनी का होगा आयोजन
खूंटी: खूंटी जिले में पशुपालन एवं गव्य विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 05 नवंबर गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे दुधारू पशु मेला-सह-गव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला गव्य विकास कार्यालय परिसर, खूंटी में किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद खूंटी श्री कालीचरण मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक तोरपा श्री सुदीप गुड़िया उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालन एवं गव्य विकास से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा पशुपालकों एवं किसानों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।ㅤ
जिला प्रशासन की ओर से जिले के पशुपालकों, किसानों एवं आम नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में सादर उपस्थित होने की अपील की गई है।



