हेमंत सोरेन सरकार हटाओ झारखंड बचाओ नारे के साथ भाजपा ने प्रचार रथ को किया रवाना

रांची: 11अप्रैल को भाजपा के द्वारा सचिवालय घेराव को लेकर प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश भाजपा ने प्रचार वाहन को रवाना किया है।

यह कार्यक्रम सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय से प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीनाथ बाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,प्रदीप वर्मा ने संयुक्त रूप से पार्टी का झंडा दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इससे पहले उपस्थित सभी भाजपाइयों ने एक स्वर से हेमंत सोरेन हटाओ झारखंड बचाओ के नारे लगाए।
मौके पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार में हर जगह लूट और भ्रष्टाचार का आलम है। साथ ही विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। इस सरकार को जड़ से उखड़ने के लिए आम जनता के साथ भाजपा सचिवालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। राज्य के युवा,किसान,मजदूर,महिला सभी अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इसलिए राज्य की जनता अब हेमंत सोरेन सरकार की गद्दी से उतारने के लिए तैयार है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस प्रचार वाहन के माध्यम से जनता को11 अप्रैल को होने वाले आंदोलन के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक संख्या में जनता इस भ्रष्ट सरकार उखड़ने में अपना योगदान दे सके।
उन्होंने कहा कि जनता इस भ्रष्ट,निकम्मी,आदिवासी,दलित,युवा, महिला,किसान विरोधी सरकार से ऊब चुकी है।
कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को तीन वर्षों में विकास के पायदान में काफी पीछे धकेल दिया है।
कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। बहन बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। युवा शक्ति आंदोलन केलिए विवश है। किसान अपने बकाए के भुगतान केलिए तरस रहे। स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर है। बुनियादी सुविधाओं का विकास ठप्प है। ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
नियोजन नीति के नाम पर यह सरकार युवाओं को लगातार ठग रही है,दिग्भ्रमित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *