चान्हो की नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में शोक की लहर

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के मेलानी गांव में रविवार को नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकज महतो के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर लगभग 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार, अंकज के पिता तारकेश्वर महतो हैं। परिवार मूल रूप से बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुन्ना नावाटोली का रहने वाला है। अंकज अपनी मां मंजू देवी और भाई के साथ फिलहाल मेलानी स्थित ननिहाल में रह रहा था। उसके नाना का नाम सिधुवा महतो है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय मंजू देवी नदी में कपड़े धो रही थीं, जबकि अंकज अपने भाई के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *