तीन महतो के बीच गिरीडीह की जंग,जनता किसे देगी आशीर्वाद..

रांची: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड में चार सीटों पर मतदान 25 मई को होना है। चारों सीटों पर चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम थम गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने पदयात्रा कर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। शुक्रवार को प्रत्याशी डोर टू डोर जायेंगे। शनिवार को मतदाता अपना फैसला ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे।
लोकसभा चुनाव में गिरीडीह सीट भी चर्चा में है। यहां पर एनडीए के घटक दल आजसू नेता सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एनडीए के प्रत्याशी हैं। वहीं दूसरी तरफ जेएमएम के विधायक मथुरा महतो और 1932 खतियानी संघर्ष से उपजे खतियानी विकास मोर्चा के प्रमुख जयराम महतो हैं। यहां पर कुल 16 प्रत्याशियों में तीन महिला प्रत्याशी हैं। गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट में तीन पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है,दो पर एनडीए का कब्जा है। पिछली बार भी इस सीट पर जंग काफी इंट्रस्टिंग हुआ था, इस बार तो सुपर इंटरेस्टिंग होने वाला है। यहां पर एनडीए के चंद्रप्रकाश चौधरी और इंडी गठबंधन के मथुरा महतो के बीच लड़ाई में तीसरा फेक्टर जयराम महतो साबित हो रहे हैं। महतो वोट तीन हिस्से में बंट रहा है। इंडी गठबंधन के पास मुस्लिम,आदिवासी वोट पहले से रिजर्व है। ऊपर से कुछ महतो वोटर भी इनके साथ जा सकते हैं। एनडीए की बात करे तो बीजेपी का जो कैडर वोटर है वह तो एनडीए के सिवा कही नहीं जाएगा। कुछ महतो वोटर भी आ जायेंगे। ओबीसी वोटर इनसे किनारा लेगी। यही ओबीसी वोटर जयराम महतो के साथ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महतो वोटर जयराम के साथ दिख रहा है। ऐसे में यदि ओबीसी और महतो वोटरों का सॉलिड वोट जयराम के पक्ष में पड़ा तो फिर एनडीए और इंडिया गठबंधन को परेशानी हो सकती है। वैसे मतदान के दिन वोटर क्या फैसला लेंगे यह तो चार जून को ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *