1932 खतियान पर कांग्रेस संवेदनशील, राज्य की जनता के साथ पार्टी : अविनाश पांडे

कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन में सर्व सम्मति से राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का लिया संकल्प

रांची : प्रदेश कांग्रेस में नव नियुक्त प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन का प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने किया। यह सम्मेलन स्थानीय मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में हुआ। सम्मेलन में सर्व सम्मति से तीन प्रस्ताव पारित हुआ।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि  भारत जोड़ो यात्रा आगे  90दिन कैसे चलेगी इसपर विस्तार से चर्चा हुई है। साथ ही साथ नए प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। साथ ही प्रतिनिधि सम्मेलन में सर्व सम्मति से अखिल भारतीय कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी करे, कांग्रेस पद के लिए तैयार हो इसपर ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य,कमेटी के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य,प्रदेश इलेक्शन कमेटी का अधिकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया है। वहीं1932 खतियान पर कहा कि कैबिनेट में लिया गया निर्णय का कांग्रेस सम्मान करती है।लेकिन इससे राज्य के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसकी जिम्मेवारी भी कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान मामले में हमारी पार्टी और सरकार इस बात का ध्यान रखेगी की ऐसे लोगों को भी किसी भी तरह का परेशानी ना हो जो सिर्फ 90 साल से ही नहीं बल्कि उससे पहले से राज्य में रह रहे हो। 1932 के खतियान के मामले में कांग्रेस संवेदनशील है। सर्वसम्मति से नियोजन नीति बनना चाहिए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस सम्मेलन में सर्व सम्मति से राहुल गांधी को एकबार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए,इसपर सभी ने संकल्प लिया। नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में तमाम नव नियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए संगठन सशक्तिकरण अभियान के लिए जुट जाने का आव्हान किया इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है जरूरत है ईमानदार प्रयास की उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आज अनवरत मुद्दों का संघर्ष कर रही है महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को गौण रख कर राजनीतिक लाभ के लिए देश को बांटने वालों को करारी शिकस्त देना है l
धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गायन के साथ हुआ l
आज के सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गण केशव महतो कमलेश मानस सिन्हा संजय लाल पासवान अशोक चौधरी भीम कुमार रमा खलखो सुल्तान अहमद खान प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा डॉ एम तौसिफ आभा सिन्हा राकेश किरण मंजू कुमारी सतीश पॉल मूंजनी इश्वर आनंद संयोजक गण के एन त्रिपाठी सुखदेव भगत प्रदीप बलमुचू अजय दुबे जयशंकर पाठक जवाहरलाल सिन्हा आलोक दुबे कुमार राजा के साथ ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह विजय खान मंजूर अंसारी प्रमोद दुबे संजय पांडे अवधेश नारायण सिंह विनय सिन्हा दीपू सुरेंद्र सिंह ज्योति kसिंह मथारू हरिमोहन मिश्रा निरंजन पासवान संतोष सिंह शमशेर आलम अनादि ब्रह्म सहित कुल तीन सौ बीस प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया l
प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी नव नियुक्त प्रतिनिधियों को कर्तव्य एवं दायित्व का शपथ ग्रहण करवाया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *