बिहार में 125यूनिट बिजली मुफ्त,सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

पटना: बिहार में 2025 चुनावी साल है और राज्य सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए 125यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। इससे गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब महंगी बिजली के चक्कर में पढ़ना नहीं पड़ेगा। सीएम नीतीश कुमार के इस घोषणा से बिहार के लोगों में खुशी है। वहीं विपक्ष इसे जुमला करार दे रहा है।
जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में एक समय था जब बिजली जाती अधिक थी आती कम थी। इसके अलावा बिजली की चोरी भी खूब होती थी। लेकिन जब से बिहार की कमान सीएम नीतीश कुमार ने लिया है तब से बिहार में बिजली ही नहीं सभी क्षेत्रों। में विकास के कार्य हुए हैं। बिहार में पहले पुल पुलिया बहुत मुश्किल से बनता था। लेकिन आज बिहार में गंगा में पुल बन रहा है। हर शहर में फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। पटना में कई फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक करोड़ नौकरी देने की घोषणा किया है। इसके साथ ही बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की जनता को याद है यहां पर अपराध चरम पर था। अच्छे व्यापारी दूसरे राज्यों में पलायन कर गए थे। एनडीए की सरकार बनने पर बहुत सारे उद्योगपति वापस बिहार आए और यहां पर उद्योग स्थापित किया है। जब अपराध कम होगा तो व्यापार बढ़ेगा ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *