दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता संपन्न

रांची : झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन एवं खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलों इंडिया यूथ मलखंब बालक-बालिका प्रतियोगिता बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची के प्रांगण में  शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सह झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य  ए.दिवाकर , विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष, झारखंड राज्य मलखंब संघ के राजीव रंजन जी बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी, झारखंड राज्य मलखंभ संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी एवं झारखंड राज्य मलखंब संघ के सचिव अजय झा ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । आगन्तुकों का स्वागत झारखंड राज्य मलखंब संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता एवं मंच का संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में इस्तियाक अंसारी ,संजय कुमार, कौशल कुमार, सुभाष गांगुली, दिव्या कुमारी ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन से पंजीकृत  जिला यूनिट से सर्वश्रेष्ठ 70  बालक-बालिका इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य बालक -बालिका खेेलों इंडिया यूथ मलखंब टीम की जल्द से जल्द घोषिणा की जाएगी, जो उज्जैन, मध्यप्रदेश में 6-11 फरवरी तक आयोजित खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का नेतृत्व करेगी।
आज का परिणाम इस प्रकार रहा:-
अंडर 21बालक वर्ग:-
—————————–
1. शिवा कुमार 2. पिंटू कुमार 3. संजीव कुमार दास
अंडर 18 बालक वर्ग:-
—————————-
1.राकेश नायर 2. दुर्गा कुमार 3. रणवीर कुमार दास
अंडर- 14 बालक वर्ग:-
.…………………………………………
1 सनी कुमार 2 रोहन कुमार 3 रवि कुमार
अंडर – 14बालिका वर्ग:-
——————————–
1. आरुषि कुमारी 2. रश्मि कुमारी 3. रिया कुमारी
अंडर -18 बालिका वर्ग
…………………………………..
1 साक्षी कुमारी 2 प्रियंका कुमारी 3 सृद्धि कुमारी

अंडर 21बालिका वर्ग

1प्रीति कुमारी2सिंपी कुमारी3कावेरी कुमारी खुशी कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *