नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 157 की मौत; 750 से अधिक लापता, 133 भारतीय भी शामिल

एजेंसी: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रासुवा और धादिंग जिले शामिल हैं। बाढ़ के तेज बहाव में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में घर और बाजार क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
बताया जा रहा है कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हुए बड़े भूस्खलन और बर्फ-पत्थर के मलबे के खिसकने से नदी में अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा पहुंचा, जिससे विनाशकारी बाढ़ आई। राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। भारत की ओर से भी राहत सहायता भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *