नगर पंचायत चुनाव जल्द कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया
खूंटी:नगर पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर बुधवार जिला भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। यह धरना प्रदर्शन नगर निकाय चुनाव जल्द कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और इस चुनाव में EVM का उपयोग कराने की मांग को लेकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले दो ढाई वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं हुआ है। जिससे जनता कर शासन किया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव नहीं कराके प्रशासन के माध्यम से शासन किया जा रहा है। हम जानते हैं केन्द्र सरकार नगर के विकास के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है जिसे लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने हुए प्रतिनिधि के द्वारा खर्च किया जाता है। लेकिन चुनाव नहीं होने से प्रशासन जो सरकार के अधीन होता है बजट का बंदरबांट किया जाता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द हो। जिसमें लोगों का मान सम्मान बना रहे लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने हुए प्रतिनिधियों से विकास का काम व्यवस्थित रूप से हो। हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद यह हेमंत सोरेन की सरकार नगर निकाय चुनाव कराने से भाग रही है। देश हो या राज्य सभी दलिय व्यवस्था से चुन कर आते हैं इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी मांग करते हैं कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हो। हेमंत सोरेन सरकार में प्रदेश में महंगाई बढ़ गई है। जो बालु खूंटी में एक हजार रूपए में मिलता था वो अब पांच हजार छ: हजार रुपए उस बालु की किमत हो गई है। क्षेत्र में विकास रूक गया है। बेरोजगारी बढ़ गया है।झारखंड सरकार बैलेट पेपर से नगर निकाय चुनाव करना चाहती है। हम सभी जानते हैं जब बैलेट पेपर से चुनाव होता था तब बुथ कैप्चरिंग होता था, वोट गिनती में धांधली होता था। झारखंड सरकार वहीं जंगलराज लाना चाहती है। इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए हमारी मांग है कि चुनाव EVM से ही हो।
तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सरकार जनता की हक का हनन कर रही है, यह लोकतांत्रिक देश है इसमें जनता का हक को देना होगा। चुनाव जल्द कराना होगा। लुट की छूट के लिए यह हेमंत सरकार निकाय चुनाव को टालती रही है। जहां भ्रष्टाचार है वहां जनता दल दर भटकता है और पीसती है। नगर निकाय चुनाव झारखंड सरकार यथाशीघ्र कराए और EVM के द्वारा ही चुनाव हो।मनरेगा में बहुत घोटाले हुए हैं। खूंटी की एक आईएएस अफसर भी घोटाले में जेल जा चुके हैं। केंद्र सरकार मनरेगा को भ्रष्टाचार से बचाने और मजदूरों की हित में जी राम जी योजना लेकर आयी है। पूर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार संविधान को नहीं मान रही है। नियम है कि हर पांच साल में नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन सरकार इसे भी नहीं मान रही है। संविधान का गला घोंटने वाले संविधान बचाओ का नारा लगाते हैं। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम इस स्थिति में खड़े हैं कि झारखंड में सरकार है कि नहीं पता ही नहीं चलता है। योजना ठप, विकास ठप। राज्य को विकास की पटरी में लाने के लिए झारखंड सरकार चुनाव जल्द कराए। पारदर्शिता के लिए evm से चुनाव कराए। दलीय आधार पर चुनाव हो। इस धरना से सरकार नहीं जागी तो आगे उग्र रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड सरकार पेशा कानून से उसकी आत्मा को निकाल कर पेशा कानून लाया है। जिला महामंत्री संजय साहू मंच संचालन करते हुए कहा कि झारखंड में विगत दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव संपन्न न होने के कारण राज्य की शहरी विकास योजनाएँ ठप पड़ी हैं। इसके प्रभावों से राज्य को अब तक लगभग करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार से अविलंब नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने को कहा। जिस EVM से यह सरकार चुन कर आयी है उसी EVM का विरोध कर रही है। यह कैसी मानसिकता है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए यह सरकार नगर निकाय चुनाव में सीधे उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रही है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अंड़की मण्डल अध्यक्ष परशुराम दास ने किया। कार्यक्रम में रीता मुंडा, बिनोद नाग, जगन्नाथ मुंडा, छोटराय मुंडा, अर्जुन पहान, किशोर बड़ाईक, सुबोध गुप्ता, संतोष साहू, प्रियांक भगत, प्रिती सिंह, अलका देवी, संतोष त्रिपाठी, रोहित साहू, कलिंदर राम और सुधीर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नगर पंचायत के प्रशाशक के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, जिला मिडिया प्रभारी अनुप साहू, महावीर राम, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत,जिला मोर्चा सीमा देवी, मण्डल अध्यक्ष क्रमश: मदन मोहन गोप,परशुराम दास, मदन मोहन मिश्रा, राखी कश्यप, बिमला देवी, परमेश्वर प्रसाद, कंचन सिंह शंकर प्रधान, राजेश महतो, भीम साहू, प्रशांत कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मनोज गोप, बालकिशुन महतो, रमेश राम, आनंद कुमार, राजेश नाग, सत्यम मिश्रा, रामा विकास मिश्रा, महतो, मनोज गुप्ता, दामोदर प्रसाद, कृष्ण लोहरा, बबलु ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



