गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

खूंटी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय सह जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस दौरान दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश को सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी का मार्ग दिखाया। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाने के साथ कांग्रेस संगठन को भी मजबूती प्रदान की जा सकती है।
जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और दृढ़ नेतृत्व का परिचय देते हुए देश को नई दिशा दी। उनका दिया नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, विलसन तोपनो, अलेक्सियूस परधिया, सुनीता गोप, डेविड तिर्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *