झारखंड में तीन दिनों का होगा यूथ कांग्रेस का सेमिनार,कांग्रेस के वक्ता होंगे शामिल

रांची : प्रदेश यूथ कांग्रेस का तीन दिवसीय सेमिनार एक अप्रैल से शुरू होगा। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के नव निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे। उन्हे कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया जायेगा। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इमरान अली और झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अनलोगों के लिए है जो यूथ कांग्रेस के नव निर्वाचित हैं। उन्हें कांग्रेस की विचारधारा,गांधी जी की विचारधारा,देश का लोकतंत्र,देश की राजनीति,महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया जाएगा। यह सेमिनार तीन दिनों तक चलेगा। सेमिनार में यूथ कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से झारखंड प्रभारी इमरान अली जी और झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मौके पर यूथ कांग्रेस के उज्जवल प्रकाश तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *