प्रदेश बीजेपी पदाधिकारी की हुई बैठक,पिछली बार की बैठक में लिए गए कार्यों की समीक्षा

रांची :भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह , नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर प्रदेश में हर महीने की 15 तारीख को प्रदेश पदाधिकारी की बैठक होना सुनिश्चित किया गया है। इसी के निमित्त सोमवार को प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई बैठक में पिछले किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।
बाइट अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री

एस आई आर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एस आई आर को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिलों के प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया। जबकि अभी सरकार की तरफ से प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर एस आई आर को मजबूती से राज्य में लागू करवाना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है।
बाइट अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा चुनाव जीत रही है और उनके प्रत्याशी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस के बयान पर पलट वार करते हुए कहा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पूर्ण आंकड़ा है तो वह क्यों डर रही है।
बाइट अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *