वर्ल्ड थियेटर डे पर रंगकर्मियों को यूथ कांग्रेस ने किया सम्मानित

रांची : वर्ल्ड थियेटर डे के मौक़े पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में रंगकर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थियेटर से जुड़े रंगकर्मियों को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज जी मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया ।
अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुमार राजा, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक ओझा उपस्थित हुए।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि रंगमंच के कलाकारों के परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने का काम प्रदेश युवा कांग्रेस करेगी। कलाकारों के लिए मुफ्त ऑडिटोरियम की व्यवस्था के लिए जल्द युवा कांग्रेस की टीम सम्बंधित मंत्री से मिलकर कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने पर जोर देगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी को सर्वसम्मति से कला एवं संस्कृति विभाग का चेयरमैन बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष निशा भगत, प्रदेश महासचिव प्रिंस बट्ट, प्रदेश महासचिव उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद, प्रदेश महासचिव प्रियंका सिसोदिया, प्रदेश सचिव शादाब खान, रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जमील अख्तर, महानगर उपाध्यक्ष कुमार विक्की, उपाध्यक्ष शिल्पी वर्मा, महासचिव अभिशान्त गौरव, महासचिव इनायतुल्लाह, करण सिंह राठौड़, आयुष अग्रवाल, रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, हटिया विधानसभा अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, उपाध्यक्ष अंकित सिंह, पीयूष राज, शुभम कुमार, बुलबुल बड़ाइक, शिखा तिवारी, मधु शर्मा, आशीष राज, रिया कुमारी, प्रीति गिरी, शेजल कुमारी, बिट्टू कुमारी, सोनी कुमारी, प्रीतम कुमार, साहिल कुमार, मंतोष पांडे, राहुल कुमार, चंदन कुमार, सोनम कुमारी, अंजलि कुमारी, समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मानित होने कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. रीना सहाय
  2. मोनिका रानी
  3. निशा गुप्ता
  4. मोनीता कुमारी
  5. वर्षा रानी
  6. अपराजिता रॉय
  7. वर्षा कुमारी
  8. बबिता कुमारी
  9. श्रुति जायसवाल
  10. संतोष मृदुला
  11. रंजीत बिहारी
  12. अमित अक्षत
  13. शंकर पाठक
  14. राजीव सिन्हा
  15. सागर पांडे
  16. पंकज सिन्हा
  17. दीपक चौधरी
  18. प्रतीक जायसवाल
  19. अरुण कुमार
  20. मृणाल पाठक
  21. मनोज सहाय
  22. सर्वेश करण
  23. सौरव मेहता
  24. चिरंजीवी कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *