विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया

खूंटी: मुरहू स्थित  श्योर  सक्सेस  कोचिंग सेंटर में “विश्व हिंदी दिवस” बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में ” हिंदी भाषा का महत्व व संस्कृति में योगदान” विषय पर शिक्षकों तथा छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए। अपने सम्बोधन में निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है। 10 जनवरी को विश्व भर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो दुनियाभर के भारतीयों को आपस में जोड़ने का काम करती है. दुनियाभर में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पहला विश्‍व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था. इसके बाद पहला विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आदेश पर मनाया गया था। हिंदी से ही हिंद है। विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी है। विद्यार्थियों को आधुनिकता एवं अंग्रेजीयत से अलग होकर हिन्दी की रोचकता और महत्ता को जानने पहचानने की जरूरत है। आज हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में बोली समझी जाने वाली विश्व भाषाओं में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है और शब्दों की संख्या के आधार पर भी विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी बन गई है।आज विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी भाषा के प्रति बढ़ते लगाव और हिंदी भाषा की अनदेखी करने की वजह से हिंदी प्रेमी बेहद निराश हैं। यही वजह है कि हर साल देशभर के लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। मौके पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *