कांग्रेस भवन में महिलाओं ने खेली होली,अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

रांची :झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई में सोमवार को कांग्रेस भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को लाल गुलाब लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसके साथ महिला कांग्रेस के नेत्रियों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाये तथा प्रेम, सौहार्द, बुराई में अच्छाई की जीत की प्रतीक की शुभकामानएं दी तथा मिठाई खिलाई गई।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम और उल्लास का प्रतीक है। परिवार की खुशी और समृद्धि के लिए यह पर्व मनाया जाता रहा है।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि होली सबसे उल्लास का पर्व है, इसमें हर कोई शामिल होकर होली के रंग में खुद को रंगते है। आज महिला कांग्रेस राज्य में खुशहाली, समृद्धि, प्रेम, शांति-सौहार्द, सदियों से चलती आ रहे आपसी भाईचारगी कायम रखने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन की है।

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, लाल प्रेम प्रकाशनाथ शाहदेव, पिंकी सिंह, अनिता सिन्हा, मेरी तिर्की, पुजा कुमारी, बेबी, सरजू देवी, रीता चौधरी, संगीता देवी, शहनाज खातून, मंजू, सम्मी देवी, आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *