औरंगाबाद में अपराधियों ने महिला की गोली मार कर हत्या कर दी

औरंगाबाद : औरंगाबाद में सुबह सुबह पीरु गांव में अपराधियों ने महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका का नाम वीणा देवी बताया जा रहा है। उसके पति जयेंद्र कुमार मखदुमपुर अस्पताल में डाटा इंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत है। महिला घर के अंदर थी। घर की खुली खिड़की से निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गोली मारी है। महिला के पति ने बताया कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
महिला के पति का आरोप है कि जमीनी विवाद के कारण उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। पूर्व से ही गांव के संजय कुमार के साथ जमीन विवाद चला आ रहा है। 22 अगस्त को भी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। वह शनिवार को घर आया था। जब विरोधी को पता चला तो उसे मारने की नीयत से घर पहुंचा। घर मे सभी सोए हुए थे और उस समय बिजली कटी थी। अपराधी ने घर की खिड़की से निशाना बनाते हुए गोली चलाया जिसमें गोली उसकी पत्नी को लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *