हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कौन होंगे अगले शिक्षा मंत्री,कई हैं दावेदार….

रांची:दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में एक मंत्री का पद रिक्त हो गया है। वहीं डुमरी विधानसभा सीट पर भी अब उप चुनाव करना होगा। चुनाव आयोग छह महीने के अंदर ही चुनाव करना होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे ही शिक्षा और उत्पाद विभाग है। क्योंकि सीएम मंत्रिमंडल के अध्यक्ष होते हैं। उधर मंत्री की रेस में झामुमो के कई विधायक हैं। अपना अपना गोटी फीट करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन और पार्टी कार्यालय में चक्कर लगाने लगे हैं। पार्टी में लातेहार से झामुमो विधायक सह कद्दावर नेता बैद्यनाथ राम सबसे आगे हैं। बैद्यनाथ राम इससे पहले भी अर्जुन मुंडा सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मंत्री पद संभाल चुके हैं। इसलिए उन्हें भी मंत्री पद दिया जा सकता है। उसके बाद मथुरा महतो,सरफराज अहमद,सुदीप्त सोनू,विकास मुंडा सहित कई विधायक भी मंत्री पद की इच्छा रखे हुए हैं। दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी या उनके पुत्र अखिलेश को भी झामुमो डुमरी से टिकट दे सकती है। क्योंकि प्रदेश में इससे पहले हुए उप चुनाव में इसी तरह का ट्रेंड चला आ रहा है। राज्य में इससे पहले पांच उपचुनाव हुए। दुमका, बेरमो, मधुपुर, मांडर और रामगढ। दुमका में मुख्यमंत्री के दुसरे सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पद छोडने के बाद भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। बेरमो में राजेंद्र सिंह की मौत के बाद उनके बेटे अनुप सिंह को जनता ने वोट दिया और जीत दर्ज की। मधुपुर में हाजी हुसैन अंसारी की मौत के बाद उनके बेटे हफीजुल हसन को जीत के बाद जेएमएम ने मंत्री बनाया. मांडर में बंधु तिर्की सदस्यता जाने के बाद उनकी बेटी नेहा तिर्की को मांडर का विधायक बनाया गया। रामगढ़ में ममता देवी के जेल जाने के बाद उसके पति बजरंग महतो को कांग्रेस ने टिकट दिया। इस उप चुनाव में कांग्रेस को आजसू से हार का सामना करना पडा। अब डुमरी विधानसभा उप चुनाव में पार्टी यदि दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को टिकट देती है तो विधायक बनने के बाद उन्हें मंत्री पद मिल सकता है। अब देखना होगा कि डुमरी उप चुनाव परिणाम तक हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शिक्षा विभाग का मंत्री पद रिक्त रहता है या इससे पहले झामुमो के ही किसी विधायक को इसकी जिम्मेवारी मिल जायेगी,यह तो समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *