विप्र फाउंडेशन का प्रदेश में चलेगा जन संपर्क महाअभियान

ररामगढ। प्रदेश के लोहित नदी के किनारे चाईना बोर्ड के पास परशुराम कुंड पर , भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची पंचधातु से निर्मित दिव्य मुर्ति का निर्माण किया जारहै। विप्र फाउंडेशन एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान से 51 करोड कि लागत से अगल- बगल कि जगह को भी विकसित किया जा रहा है। पिछ्ले माह में गृह मंत्री भारत सरकार माननीय अमित शाह ने इसकी शिलान्यास रखी थी l केंद्र सरकार परशुराम कुंड के संरक्षण एवं विकास हेतू संवर्धन के लिए 40 करोड रुपये आवंटित किया गया है एवं कार्य जोर- सोर से प्रगति पर है। भगवान परशुराम जी कि पंचधातु कि विशालकाय प्रतिमा स्थापित करने में 11 करोड खर्च होगा। इसका वहन विप्र फाउंडेशन को करना है।
विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश भी सम्पर्क महाअभियान के द्वारा झारखंड प्रदेश में भी 13 जुलाई से 19 अगस्त 2022 तक अभियान चलाया जायगा। इस महाअभियान के तहत पूरे भारत से 5 करोड रूपये एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश जोन -6 के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि घर – घर जाकर सभी लोंगो से सहयोग के लिए अनुरोध किया जायेगा। घर-घर जाकर कम से कम 100 रूपये एवं इससे अधिक सहयोग लिया जा सकता है सबो कि सवेक्षा से भगवान परशुराम तीर्थोंन्नय एक एतिहासिक धरोहरस्थल में एक गिना जाएगा। आये हम सब मिलकर सहयोग करे। इस आशय की जानकारी रामगढ जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा एवं कमल शर्मा व गोकुल शर्मा ने संयुक्त रूप से दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *