खूंटी में ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता, 11 लोडेड हाइवा बालू माफियाओं से पकड़ कर प्रशासन को सौंपा
खूंटी : जिला खूंटी के कर्रा प्रखंड अंतर्गत लापा बकसपुर बरटोली और सरना टोली के ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। ग्रामीणों और संयुक्त पड़हा समिति के सदस्यों ने बुधवार को बालू की कालाबाजारी कर रहे माफियाओं के 11 लोडेड हाइवा ट्रक को पकड़कर जिला प्रशासन और वन विभाग को सौंप दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अवैध खनन की जानकारी प्रशासन को देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही थी। बालू माफियाओं की भारी गाड़ियों से खेतों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, रास्ते चलने



