हनुमान मंदिर में उपद्रवियों द्वारा हमले की विद्यापति स्मारक समिति ने की निंदा

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित महावीर मंदिर में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों द्वारा हमले की विद्यापति स्मारक समिति ने निंदा की है। इस संबंध में रविवार को समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
महासचिव उदित नारायण ठाकुर संयुक्त सचिव जयन्त झा, राम मिश्रा, बी.के झा डॉ बचाराम झा, अमरेंद्र मोहन झा, डॉ पंकज कुमार रॉय, श्याम किशोर चौबे संजीव मिश्रा अशोक कुमार मिश्रा, रमेश भारती,दीपक जायसवाल ने विचार रखा। समिति सदस्यों ने झारखण्ड सरकार से इस घटना में दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो। साथ ही साथ समिति रांची की जनता से आह्वान करती है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें रांची को उपद्रवियों से मुक्त कराने में प्रशासन को भरपूर साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *