वीडियो ग्राफरों को कर्तव्य एवं दायित्वों से कराया गया अवगत

खूंटी: लोकसभा निर्वाचन 2024 के आलोक में समाहरणालय के सभागार में वीडियो ग्राफरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोषांग के मास्टर ट्रेनर विष्णुनंद तिवारी एवं देवेंद्र गैप द्वारा वीडियो ग्राफरों को उनके  कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
वीडियो ग्राफरों को बताया गया कि व्यय पर्यवेक्षक के अधीन उनके द्वारा की गयी वीडियो ग्राफी एवं फोटो ग्राफी को साक्ष्य के रूप में  प्रस्तुत किया जाएगा। व्यय पर्यवेक्षक के अधीन किये जाने वाले कार्यों में विडियोग्राफर की भूमिका के संबंध में  विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विडियो ग्राफरों को बताया गया कि सहायक व्यय प्रेक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संवेदनशील आयोजनों और बड़ी  सार्वजनिक रैलियों की वीडियो ग्राफी को साक्ष्य के रूप दर्ज करने के क्रम में नाम, प्रकार, तारीख, स्थान, और घटना का संचालन करने वाली पार्टी और अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली में रिकार्ड करने की जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि वे किसी भी टीम में रहें वीडियो ग्राफी के दौरान किसी भी राजनीतिक दल की सभा में लगने वाले वाहन,फर्नीचर, बैनर, कट आउट आदि सहित स्वर प्रणाली संवर्धन का भी साक्ष्य के रूप में रिकार्ड करने का दायित्व रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *