रांची की सड़कों पर वेंडर्स उतरे सड़कों पर, नगर निगम के खिलाफ धरना दिया
रांची : इंडियन हॉकर एलायंस के नेतृत्व में शुक्रवार को वेंडर्स सड़क पर उतरे और नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 9 साल से सर्वे नहीं हुआ, जबकि नियम के अनुसार यह जरूरी है। 5 साल से TVC (Town Vending Committee) का चुनाव नहीं हुआ। 9 साल से किसी को COV (Certificate of Vending) नहीं मिला।अचानक निगम ने दुकानों और ठेला-खोमचा वालों को बिना नोटिस हटाना शुरू कर दिया। हॉकर एलायंस से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर हमें दुकान और ठेला लगाने से रोका जाएगा तो हमारे परिवार भूखे मर जाएंगे। नगर निगम अपनी गलती की सजा हमें क्यों दे रहा है?



