असंगठित कामगार मोटिया मजदूर विकास संघ ने मोटिया मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया

खूंटी :असंगठित कामगार मोटिया मजदूर विकास संघ के द्वारा गुरुवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में सैकड़ों मोटिया मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक बबन कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सयूम अंसारी उपस्थित हुए। मौके पर सयूम अंसारी ने कहा कि मोटिया मजदूर एक परिवार के समान हैं। इन लोगों के सुख दुख में हमेशा संघ साथ है। सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संघ लगातार कार्य करती है।

समय समय पर मजदूरों के बीच अनाज भी दिया जाता है। मजदूरों को उनका औजार किट, कुदाल,गैचा,हथौड़ी का वितरण किया जाता है। मजदूरों के साथ कही कोई भी अन्याय होने की सूचना मिलने पर संघ उसके लिए आवाज उठाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए गरीब मजदूरों को कंबल का वितरण किया गया है। वहीं श्रम अधीक्षक बबन कुमार ने मजदूरों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के द्वारा मजदूरों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मजदूर अपना निबंधन जरूर करवा कर कार्ड ले लें। इस अवसर पर राजू कश्यप,
रेखा देवी,विकास मुंडा,गोपाल महतो,गोपाल भगत,कुलदीप महतो,शहदेव महतो,राजन नायक,छोटू नायक,भूषण नायक सहित कई लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *