यूजीसी टीम ने किया राधा गोविंद विश्वविद्यालय का निरीक्षण

रामगढ़ – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की विशेषज्ञ समिति द्वारा राधा गोविंद विश्वविद्यालय का दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। इस विशेषज्ञ समिति में देश के विभिन्न सम्मानित शैक्षणिक संस्थानों के सदस्य थे। इस विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता प्रो. राजेश सिंह ने की जो वर्तमान में दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के माननीय कुलपति है। इस समिति के अन्य सदस्यों में प्रोफेसर संजय कुमार जैन, फार्मास्यूटिकल साइंस विभाग के अध्यक्ष, डॉ एच.एस. गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश, प्रोफेसर सर्वोत्तम दिक्षित, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के संकायाध्यक्ष, मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़, राजस्थान, प्रोफेसर विनीता एस. सहाय, आई. आई. एम. बोधगया की निर्देशक, जो कि वर्तमान में ए.आई.सी.टी. की अध्यक्ष भी है। प्रोफेसर एन. आर. थोटे माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग, विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर, महाराष्ट्र, प्रोफेसर थोटे वर्तमान में ए.आई.सी.टी.ई. के सदस्य हैं।डॉक्टर एस. के. बिश्नोई गवर्मेंट इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज,राजस्थान के प्राचार्य है। साथ ही यह ए.आई.सी.टी. के सदस्य भी हैं।
डॉक्टर वर्षा आर. सोलंकी, श्री गुलाब कुनवर्बा आयुर्वेद महाविद्यालय, जामनगर, गुजरात की प्रभारी प्राचार्य तथा आयुष मंत्रालय की सदस्य है। श्री अजय कुमार गवर्नमेंट फार्मेसी इंस्टीट्यूट, पटना, बिहार के व्याख्याता जो पी.सी.आई. के सदस्य है। प्रो. अमोल आंध्र ईस्टर्न रीजनल ऑफिस के डिप्टी सेक्रेटरी, कोलकाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *