खूँटी में दो दिवसीय प्रतिभा चयन ट्रायल का आगाज़

खूँटी: जिले में दो दिवसीय प्रतिभा चयन ट्रायल की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूँटी में हुई। इस ट्रायल में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी और क्रिकेट खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहले दिन जिलेभर से आए 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों का बैटरी टेस्ट लिया गया, जिसमें शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और 800 मीटर दौड़ शामिल थे। खिलाड़ियों ने इन सभी गतिविधियों में अपनी क्षमता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पहले दिन के समापन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए ओलंपियन मनोहर तोपनो, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, SAI कोच जगन टोपनो, जिला खेल पदाधिकारी खूँटी श्री राजेश कुमार चौधरी एवं जिला खेल समन्वयक खूँटी राहुल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रशिक्षकों का अहम योगदान रहा। इनमें फुटबॉल कोच सुमन होरो, शिवानंद राम, आनंद कोंगाड़ी, हॉकी कोच लाल मिंगकिमी खियाँगते, बिबियानी कोंगाड़ी, सुशांति हेरेंज, बेन्यामिन होरो, सुमरा भेंगरा, सुभाषी हेम्ब्रोम, मार्कस पूर्ति, बैडमिंटन कोच सुमित, सागर, कबड्डी कोच शिव कुमार महतो, क्रिकेट कोच देवा हास्सा, तीरंदाजी प्रशिक्षक रोशन कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कोल सहित कई अन्य प्रशिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके साथ ही, जिला खेल कार्यालय के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से सम्पन्न हो सका। आयोजकों का कहना है कि इस चयन प्रक्रिया से जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *