प्रखंड कार्यालय में आयोजित पंचायती राज दिवस पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
खूंटी: मुरहू प्रखण्ड सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख एलिस ओडेया ने की।
कार्यक्रम को संबोधन और संचालन उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने की। क्रायक्रम में सबसे पहले श्रीनगर में हुए आतंकवादी हमला में शहीदों को मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया।
उप प्रमुख ने कहा कि पंचायती राज की सोच राष्ट्रपति महात्मा गांधी की थी जिसे धरातल में लाया गया। उनकी सोच थी कि ग्राम पंचायत को कैसे मजबूतीकरण हो गांव के प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुविधा कैसे दे।
पंचायत राज पर पीएम मोदी के संबोधन को भी जनता और पंचयात प्रतिनिधि ने सुना।
वहीं पंचायत राज पादधिकारी ने बताया कि कैसे मुरहू परखण्ड के पंचयात का और विकास हो । हर योग्य लोगों को सरकारी लाभ कैसे मिले ।
साथ ही पंचायत समिति के अंतर्गत कैसे आय बढ़ाया जाए ।
कार्यक्रमा में परखण्ड विकास पदाधिकारी ने पंचायती राज दिवस में अपने पंचायत समिति सदस्यों के बीच अच्छे और व्यहारिक कार्य कुशल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र का सम्मान दिया।
कार्यक्रम के अंत मे उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने सभी प्रखण्डकर्मी और सदस्यों को पंचायती राज दिवस की शपथ दिलाई और पंचयात को सुदृढ़ बनाने हेतु कहा।
कार्यक्रम में पंचायत सामिति सदस्य रॉशन गंझू, मनीषा कुमारी, सुसाना काण्डीर और मुरहु प्रखण्डकर्मी बिभाग के अधिकारी की उपस्थिति थी।



