डाक बंगला परिसर में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

खूंटी : खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को डाक बंगला परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, जिन्होंने तकनीक, शिक्षा और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनका सपना एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और एकजुट भारत का था। आज भी उनकी दूरदृष्टि और भारत मां के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, जिला महासचिव सह मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सयूम अंसारी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नरेश तिर्की प्रखंड अध्यक्ष मुरहू पाउलस पूर्ति कर्रा प्रखंड अध्यक्ष संजीव पराधिया पवन कुमार रमेश कुमार आलोक रितेश डूग’डूग राजेश महतो साबिर अंसारी जीतवाहन महतो बिंसय मुंडा आदि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *