आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेला का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

खूंटी: झारखंड का दूसरा बाबा धाम कहे जाने वाला अंगराबाड़ी स्थित अमरेश्वर धाम में पूरे सावन भक्तों का जन सैलाब रहता है। यहां पर दूर दूर से शिवभक्त पूजा जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। एक महीने का यहां पर मेला लगता है। वहीं शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यहां पर पहुंच कर बाबा पर जलाभिषेक किया और मेला का उद्घाटन किया। उनके साथ स्थानीय विधायक रामसूर्या मुंडा,पूर्व विधायक रामकुमार पाहन आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति और डीसी आर रॉनिटा,एसपी संदीप टोप्पो थे।
मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज सावन का प्रथम दिन है और देवों के देव महादेव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक पूरे देश ही नहीं पूरी दुनिया में किया जा रहा है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष अर्जी की और कहा कि बाबा देश के पीएम को आशीर्वाद दो जिससे वे और शक्तिशाली हों तथा प्रधानमंत्री का जो संकल्प है आजादी के सौ साल अर्थात 2047 में भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र हो। साथ ही झारखंड के विकास के लिए भी बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा और कहा कि झारखंड के लोग आगे बढ़ें, स्वस्थ रहें और विकसित भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने 40 वर्ष पूर्व अपनी कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह वे रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से खूंटी तक आते थे और खूंटी से पैदल चलकर बाबा आम्रेश्वरधाम पहुंचते थे। सावन के पावन माह में सभी देशवासियों को बाबा महादेव का भरपूर आशीर्वाद मिले।
वहीं खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने सभी झारखंडवासियों और देशवासियों को
सावन की शुभकामना देकर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह सावन आता रहे जाता रहे और हम सबका मिलन होता रहे।
सावन के शुभारंभ के मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिले की उपायुक्त आर रोनिटा, एसपी मनीष टोप्पो, एसडीओ दीपेश कुमारी, डीएसपी वरुण रजक,डीडीसी आलोक कुमार, एएसपी तोरपा खीरीसटोफर क्रिकेटा खूंटी सी,ओ एसपी आर्या, मुरहू अंचल अधिकारी संकर कुमार विद्यार्थी ,बाबा आम्रेश्वरधाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानंदनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष प्रेम महतो, रामेश मांझी, महामंत्री मनोज कुमार, सचिव संतोष पोद्दार, मंत्री महेंद्र भगत, उपेन्द्र कश्यप, महामंत्री मनोज कुमार,कार्यालय प्रभारी सत्यजीत कुंडू समेत अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *