डीआईजी ग्राउंड में अतिक्रमण हटाओं अभियान का विरोध करना आदिवासी नेत्री निशा भगत को पड़ा भारी,भेजी गई जेल  

रांची : बुलडोजर के आगे आने और अतिक्रमण हटाओं अभियान में बाधा उत्पन्न करने पर जिला प्रशासन ने केन्द्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निशा भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजेन्द्र मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अवैध ढंग से निर्मित भवनों को जिला प्रशासन के द्वारा तोड़ा जा रहा है। चार मंजिल से लेकर छोटे छोटे घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। लोगों का आशियाना उजड़ने से स्थानीय लोगों में भारी विरोध भी हो रहा है। स्थानीय लोगों की मदद करने बुधवार को केन्द्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष निशा भगत अपने दल,बल के साथ वहाँ पहुंच गई और बुलडोजर के आगे आ गई। इससे अतिक्रमण हटाओं कार्रवाई बाधित हुई। इसके बाद वहां पर काफी संख्या में महिला पुलिस पहुंची और आदिवासी नेत्री निशा भगत को जबरदस्ती वहां से उठाया और गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शन के दौरान निशा भगत के साथ पुलिस की हाथापाई नभई हुई, पुलिस ने निशा भगत को थप्पड़ भी मारा।  जिला प्रशासन ने निशा भगत को जेल भेज दिया है।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हो रही इस कार्रवाई से स्थानीय लोग मायूस नजर आए। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी लगाकर घर बनाए थे, जिन्हें अब तोड़ा जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि यदि जमीन रिम्स की थी, तो निर्माण के समय प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की।वहीं अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। रिम्स की जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है, इसलिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जब तक रिम्स की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *