पर्यटन मंत्री सर्वजीत बने कृषि मंत्री तो पर्यटन विकास की संभावना धूमिल

गणादेश ब्यूरो
गया। केवल दो माह पुरानी महागठबंधन की सरकार में अचानक हो रहे परिर्वतनों से लोग अब असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। नई सरकार में बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत के पर्यटन मंत्री बनाए जाने से लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन एकाएक उनका विभाग बदलकर कृषि मंत्री बनाने से लोग दुखी हैं। गया जैसे पौराणिक और धार्मिक पर्यटन के लिए विख्यात जिले को पहली बार पर्यटन मंत्री मिलने से लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन लोगों का मानना है कि दो माह की अल्पावधि में ही विभाग बदल देने से पर्यटन के विकास की गति धीमी हो जाएगी।
वर्तमान में गया बोधगया में कई ऐसे स्थान हैं जहां जिन्हें पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि गया जिले में पर्यटन की सभी व्यवस्थाओं को यदि बेहतर बना दिया जाए तो यहां सालोभर लोग आएंगे। यहां रोजगार और अन्य व्यवसाय बेहतर होंगें। लेकिन अब स्थानीय विधायक को पर्यटन मंत्री को पर्यटन से हटाकर कृषि मंत्री बनाने से लोग नाखुश हैं। जानकारों का मानना है कि वर्षों से उपेक्षित इस जिले के पर्यटन के दिशा में आगे लाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को ही कम से कम कार्यकाल के लिए पर्यटन मंत्री बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *