यही जीत झारखण्ड में क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जायेगा : डीसी

गणादेश,खूंटी : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की टीम की  शानदार जीत के बाद मिले चैंपियनशिप ट्रॉफी को शनिवार को खूंटी लाया गया. इस दौरान तोरपा रोड खूंटी स्थित रॉयल सिंह पैलेस में खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत समारोह  का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी की उपायुक्त आर रॉनिटा मौजूद थी. उन्होंने  केक काटकर जीत की खुशी मनाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर झारखण्ड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा कि यह  जीत  झारखण्ड में क्रिकेट की ऊंचाइयों पर ले जायेगा. उन्होंने कहा कि इस जीत से जिले के खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. खिलाड़ी अपनी मेहनत से जिला में क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जायें. उन्होंने इस ट्रॉफी की जीत पर जेएससीए के साथ साथ खूंटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई दी. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस जिले के खिलाड़ी भी अपने मेहनत की बदौलत राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.जेएससीए मैंनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रतीश तोपनो ने कहा कि  यही ट्रॉफी झारखण्ड के सभी जिले में ले जाया जा रहा है ताकि इससे जिले के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिले तथा वे बेहतर प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने में जेएससीए हर संभव मदद करेगी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप ने कहा कि आज खूंटी जिला क्रिकेट के लिए गौरव का दिन है. यहां इस विजयी ट्रॉफी का आगमन हुआ है. संचालन अजीत जायसवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिग्गा ने किया. मौके पर जेएससीए सदस्य विजय  पुरी, खूंटी जिला क्रिकेट संघ कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, जगरनाथ मुंडा, मनोज जैन, विकास मिश्रा, अरुण मिश्रा, देवा हस्सा, सोनू महतो, सुधांशु चौधरी, जीतू महतो, पूरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 में   झारखंड की टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का रास्ता साफःकार्यक्रम में जेएससीए तथा खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ट्रॉफी डीसी को सौंपा गया.  उल्लेखनीय है कि झारखंड टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2025 जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *