भाजपा के थे एक ऐसे लाल जिन्होंने संगठन मजबूती को लेकर किया था कमाल

“हजारीबाग समय जिंदगी का कम होगा कहां पता था, विदाई आपकी अनपेक्षित होगी वो कहां पता था, हर जगह खुशबू फैलाकर, स्मृति सबके दिल में रख गए।” हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर स्व.राजकुमार लाल जी का प्रथम निर्वाण दिवस गुरुवार यानी 31 मार्च को है। आज ही के दिन पिछले वर्ष 31 मार्च 2021 को पूरा हजारीबाग शहर स्तब्ध और निःशब्द होकर रो पड़ा था जब अहले सुबह राजकुमार लाल के दुनिया छोड़ने की खबर आग की तरह फैल गई। अचानक उनके सीने में दर्द होने से परिजनों ने तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक होने से इनकी असमय मृत्यु होने की पुष्टि कर दी। इनके निधन पर पूरा हजारीबाग शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उनके चाहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बेहद मर्माहत हुए और कठिन पीड़ा से भर गए ।
हजारीबाग
स्व.राजकुमार लाल शांत और निष्पक्ष स्वभाव के साथ संवेदनशील और संतुलित तरीके से खुशमिजाज रहने वाले बाहुबली व्यक्तित्व के धनी थे। दया भावना, नर्म स्वभाव और निष्पक्षता ही इनकी पहचान थी। हां थोड़ी जिद्दी भी थे लेकिन वह पहले किसी से बहस नहीं छोड़ते थे लेकिन सामने वाले को बड़े ही ग्वार से सुनते थे और सामने वाला अगर बहस छेड़ दी तो फिर वे हावी हो जाया करते थे। हर जन को अपने परिवार जैसा आपने तो देने वाले स्व.राजकुमार लाल ने अपनी मृत्यु के पूर्व दिन जैन मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से बढ़ई आध्यात्मिक सवाल पूछा था कीमन बड़ा विचलित रहता है बाबा, सेवा के क्षेत्र में जब भी कुछ अच्छा करना चाहता हूं तो मन विचलित हो जाता है बेहतर करने का समाज में हमेशा प्रयास करता हूं। उनके इस भाव से यह स्पष्ट था कि उनके अंदर समाज के लिए कुछ कर गुजरने की आग जली थी लेकिन शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था ।

राजकुमार लाल का जन्म 18.06.1965 में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय धनेश्वर लाल था। वे हजारीबाग शहर के मंगल बाजार स्थित श्याम भवन के रहने वाले थे। इनकी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग से हुई, स्नातक संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग से और स्नातकोत्तर रांची विश्वविद्यालय, रांची से हुआ। इन्होंने अपने छात्र जीवन से ही वर्ष 1984 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जिसके बाद वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। 1991- 92 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर अध्यक्ष, 1995- 97 तक भाजयुमो का जिला अध्यक्ष, पुनः 1997-99 तक भाजयुमो का जिला अध्यक्ष, 2001-2003 तक भाजपा नगर अध्यक्ष, 2003- 2006 तक भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, 2007 में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, 2008 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, 2010- 2013 तक हजारीबाग भाजपा का जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी। बतौर जिला अध्यक्ष अपने पूरे कार्यकाल का सफल संचालन एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। राजनीति के अलावे सामाजिक गतिविधि में भी इन्होंने कई संस्थाओं से जुड़कर मानव सेवा में अपना योगदान निभाया। वे 1985- 86 तक रोटरी इंटरनेशनल हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष, 1995, 96 एवं 97 में हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, 2005 में हजारीबाग विधानसभा के चुनाव प्रभारी, 1990 में नोट छोटानागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य बने। स्व.राजकुमार लाल एक सफल व्यवसाई भी थे। इन्होंने ऑप्टिकल ट्रेडिंग एवं दवा व्यवसाई की शुरुआत 1990 से की। मालवीय मार्ग में अशोक ऑप्टिकल, मंगल बाजार में नयनसुख, रातू रोड रांची में बालाजी ऑप्टिशियन, हजारीबाग में मेडिसिन कॉर्नर नामक प्रतिष्ठान की स्थापना और सफल संचालन किया। इन्होंने एकात्म मानववाद पर विशेष अध्ययन किया और बतौर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हजारीबाग जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसी राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक पहचान का नतीजा रहा कि भाजपा ने दलिया आधार पर हुए
वर्ष 2019 के नगर निगम हजारीबाग के चुनाव में डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया और चुनाव में जनता ने उन्हें जीताकर अपना डिप्टी मेयर चुना। डिप्टी मेयर बनने के बाद हुए बेहद सक्रिय हो गए और निगम क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के निराकरण निरंतर जुटे रहे। इनकी शालीनता ऐसी थी कि हक के साथ किसी भी काम के लिए कोई भी कभी भी इन से संपर्क कर सकता था, जब चाहे जहां चाहे उन्हें लोग अपने सेवा के लिए बुला सकते थे। हर कदम पर वे जन-सहयोग के साथ जनता की समस्या के समाधान को अंतिम समय तक तत्पर रहें ।

प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं । ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *