पीएम मोदी के दौरे के बाद जीत के प्रति ओवर कॉन्फिडेंस में भाजपा…

खूंटी: पीएम मोदी के झारखंड दौरे के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में सभी सीटों पर कमल खिलाने के प्रति ओवर कॉन्फिडेंस में दिख रहे हैं। इससे जिला से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता भी अब समझने लगे हैं की अबकी बार फिर मोदी सरकार तो आयेगा ही तो फिर इस भीषण गर्मी में क्या जरूरी है गांव में भटकने की। शहर में तो कार्यकर्ता थोड़े बहुत घूमते नजर भी आ रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं के बराबर दिख रहे है। बड़े नेताओं का जब कार्यक्रम होता हैं तब सभी दिख जाते भी हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को मनोनुकूल आर्थिक सहयोग नहीं करने से भी उनका मनोबल कम हो रहा है। उनको मिलने वाला डेली का खर्चा में कटौती की जा रही है।
वहीं इंडी गठबंधन की बात करे तो उसके कार्यकर्ता गांव के टोला टोला भटक रहे हैं। राहुल गांधी के संदेश को ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय पार्टी के कार्यकर्ता और उसके लीडर भी शहर छोड़ गांव पर अधिक फोकस किए हुए हैं। शहर में सिर्फ कमल का ही झंडा लहरा रहा है।
वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछली बार के चुनाव प्रचार में उत्साह था। डेली का खर्चा भी पार्टी की ओर से दिया जाता था,इससे काम करने में भी उत्साह था।लेकिन इस बार वह उत्साह नहीं है। इसका कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को हम लोग क्या बताएंगे। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है,उनके पास कोई काम धंधा नहीं है। उसे राम मंदिर,नया भारत,विकसित भारत,चमकती सड़कें से कोई मतलब नहीं है। जब तक अपने क्षेत्र में रोजगार का कोई ठोस साधन नहीं हो जाता है तब तक यहां के लोगों का पलायन जारी रहेगा। बीते पांच सालों में खूंटी में एक भी बड़ा उधोग स्थापित नहीं हुआ है। जबकि पिछले चुनाव प्रचार में बड़ी बड़ी बातें की जाती थी। यहां तक की बाईपास का निर्माण भी अबतक नहीं हुआ है।
कार्यकर्ता ने कहा कि इसबार कोई दैविक चमत्कार होने पर ही यहां से कमल खिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *