राजधानी रांची से सटे चान्हो में डबल मर्डर से समसनी

रांचीः राजधानी रांची में भी अपराधियों का तांडव जारी है। दे दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब रांची से सटे चान्हों में अपराधियों ने डबल मर्डर कर सनसनी फैला दी है। दरअसल यह घटना मंडा पूजा के दौरान नाच गाना कार्यक्रम के कारण हुआ। पुलिस के मुताबिक लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों युवकों को गोली मारी है. वहीं गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान सागर साहू और राहुल के रूप में की गई है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार गांव में मंडापूजा के अवसर पर नाच गाने का प्रोग्राम रखा गया था. मंच पर गांव के ही कुछ लड़कियां नाच रही थी इसी दौरान हथियारबंद कुछ लोग पहुंचकर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे. जब सागर और राहुल ने उनका विरोध किया तब उन लोगों ने दोनों को गोली मार दी. गोली मार कर भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए जब कुछ लोग दौड़े तब अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक और युवक को गोली लग गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *