नव नियुक्त भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी का रांची पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

रांची: झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में इन दिनों जश्न का माहौल है। विधानसभा में नव नियुक्त प्रतिपक्ष के नेता सह भाजपा विधायक दल नेता अमर बाउरी का बुधवार को रांची आगमन हुआ।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने अमर बाउरी का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। ढोल,नगाड़े के धुन पर स्थानीय कलाकार नृत्य संगीत प्रस्तुत कर रहे थे। पूरा एयरपोर्ट भाजपामय हो गया था। हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के काफी करीब नजर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि नए अध्यक्ष को आगे बढ़ने का जगह ही नहीं दिख रहा था। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अमर बाउरी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलने के क्रम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विधान सभा सदन के अंदर और बाहर जनता के मुद्दे को मजबूती के साथ रखूंगा। राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाऊंगा। श्री बाउरी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझपर विश्वास किया है उसका में ईमानदारी से पालन करूंगा और उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *