बाइपास थानेदार के पड़ोस में ही चल रहा था नंग-नाच का धंधा, पुलिस देखती रह गई तमाशा!

भागलपुर। जाके पैर न फटे बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! – ये कहावत शायद बाइपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा पर सटीक बैठती है, जो उसी कॉलोनी में किराए पर रहते हैं, जहां नग्न डांस रैकेट धड़ल्ले से चल रहा था, और उन्हें कानों-कान खबर तक नहीं हुई।रविवार रात करीब 10 बजे, वास्तु विहार कॉलोनी फेज-1 की शांति अचानक तेज म्यूजिक और हंगामे से टूटी। कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी ने जब देखा कि एक फ्लैट में कुछ ‘अजीब’ चल रहा है, तो उसने फौरन डायल 112 पर कॉल कर दी।पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। फ्लैट के अंदर दो युवतियां नग्न अवस्था में आठ युवकों के सामने डांस कर रही थीं। जैसे ही वर्दी दिखी, छह युवक तो खिड़की-छज्जे से फरार हो गए, लेकिन दो युवक और दोनों युवतियां पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।इनमें सपना, पिता किशोरी साईं, घर साहेबगंज झारखंड, जूली, पिता उपेंद्र मिश्रा, पति सुजीत मिश्रा, घर साहेबगंज झारखंड, अमन, पिता अनिल ठाकुर, घर कुटुमगंज, भागलपुर सुशांत, पिता साहेब सिंह, घर सिकंदरपुर, भागलपुर शामिल हैं। पुलिस को जानकारी जानकारी मिली है कि इस रैकेट में दीपक नाम का लड़का दलाल की भूमिका निभा रहा था।
फरार आरोपियों में आसिफ, विकाश, शिवा और अन्य आधा दर्जन लोग अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। छापेमारी के दौरान फ्लैट से अवैध विदेशी शराब की खाली बोतलें, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा खुद इसी कॉलोनी में किराए पर रहते हैं, फिर भी उन्हें इस घटना की जानकारी क्यों नहीं हुई? पुलिस की देर से कार्रवाई और थाना अध्यक्ष की निष्क्रियता पर स्थानीय लोग भड़क उठे हैं। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *