भारत की जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित: कर्मवीर सिंह

रांची: रांची के बोडेया रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में शनिवार को भाजपा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने और धन्यवाद ज्ञापन रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया।
मंचासिन अतिथियों का स्वागत अनूप अधिकारी,काजल प्रधान ,चंद्रशेखर गुप्ता,लक्ष्मण बड़ाइक,वरुण साहू,नरेंद्र सिंह ,मिसिर कुजूर ने किया।
स्वागत भाषण लोहरदगा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने किया।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि 2024के चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसलिए सांगठनिक गतिविधियों के साथ संपर्क से समर्थन अभियान को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने संपर्क से समर्थन अभियान की तिथि को आगामी 10जुलाई तक विस्तारित करने की घोषणा की।
श्री सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का रुझान स्पष्ट झलक रहा है। जनता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने केलिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा हम बूथ पर सक्रिय हों,मोदी जी के मंत्र को लेकर बार बार हर घर के दरवाजे पर जाएं। केवल वोट केलिए नही,जनता की सेवा केलिए,उनके सुख दुख में सहभागी बनने केलिए।
उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता यही 2024का मंत्र है।
श्री सिंह ने बैठक में 30मई से 30जून तक चले महा जनसंपर्क अभियान,बूथ सशक्तिकरण अभियान,आजीवन सहयोग निधि अभियान की भी समीक्षा की तथा सभी जिलों को समयबद्ध तरीके से अभियान को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर मंडल,प्रखंड ,जिलों में आंदोलन का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा। कोई क्षेत्र भौगोलिक या प्रशानिक रूप से विकास कार्यों से अछूता नहीं है।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं सेवा भाव से धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास किया जा रहा।
कहा कि दुनिया आज भारत की प्रशंसा कर रही। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
भारत की प्रगति सिर्फ भारत केलिए नही बल्कि दुनिया केलिए है। क्योंकि भारत वसुधैव कुटुंबकम् में विश्वास करता है। कोरोना काल में दुनियां ने भारत के इस सोच को नजदीक से महसूस किया है।बैठक में सांसद सुदर्शन भगत,संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह, कोचे मुंडा,समरी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री काजल प्रधान,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,संजीव विजय वर्गीय,पवन साहू,पंकज सिन्हा,राजश्री जयंती,महेश पोद्दार,भानु जालान,राहुल अवस्थी ,प्रेम मित्तल,तारिक इमरान,सहित प्रमंडल के विभिन्न जिलों में निवास करने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी,जिलों के प्रभारी,मोर्चों के जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री,निवर्तमान जिलाध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,एवम पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *