नए रंग में दिख रहा नवगठित झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा , सरकार को घेरा, साहिबगंज में 70 पत्थर खदान व क्रशर की पर्यावरण स्वीकृति रद करने का मामला

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नवगठित झारखंड लोकतांत्रिक मोरचा नए रंग में दिखा। भाजपा और नवगठित झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा ने साहिबगंज में 70 पत्थर खदान व क्रशर की पर्यावरण स्वीकृति रद करने का मामले को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के विधायक आसन के समक्ष आए। मंत्री पर भ्रामक जांच देने का आरोप लगाया। नारेबाजी भी की। प्रभारी मंत्री चम्पाई सोरेन के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट दिखा । सवाल सरयू राय ने उठाया। सरयू राय ने पूछा कि किन नियमों के तहत रद किया गया, फिर किस नियम के तहत कुछ को स्वीकृति दे दी गई। सरयू राय पहली बार आसन के समक्ष आए। आजसू विधायक सुदेश महतो भी आसन के समक्ष पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *