भारत का दुश्मन आतंकी नहीं उसको संरक्षण देने वाला राष्ट्र पाकिस्तान है, इससे निपटाने की जरूरत है
रांची/दिल्ली: आतंकवाद से आज पूरी दुनिया परेशान है। इसमें हिंदुस्तान तो सबसे अधिक आतंकवादी घटना से परेशान है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमेशा आतंकियों को भारत के अंदर अवैध रूप से घुसपैठ करवाकर यहां पर निर्दोष और निहत्थे लोगों को मारते हैं। इसमें बहुत से आतंकी भारतीय सैनिकों के शिकार भी होते हैं। लेकिन इसके बाद भी घुसपैठ और आतंकी घटना में कमी नहीं होती है। क्योंकि आतंकवाद को पालने, उसको ट्रेनिंग देने का काम पाकिस्तान करता है। यानी आतंकवाद की फैक्ट्री पाकिस्तान है। जबतक पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार नहीं किया जाएगा तबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा। सिर्फ आतंकवादी को मारने से इसका हल कभी भी नहीं निकल पाएगा।क्योंकि आप दस आतंकवादी मारेंगे तो पाकिस्तान दस हजार पैदा कर लेगा। पाकिस्तान आतंकी को ट्रेनिंग दे कर दुनिया में दहशत फैलाने भेजती है। इसलिए वर्तमान समय में शांति का नहीं पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। हिंदुस्तान के सबा सौ करोड़ लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाय।



