चुनाव के सफलतम समापन में सभी अधिकारियों व कर्मियों की अहम भूमिका: उपयुक्त

खूंटी : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के क्रम में मंगलवार को बिरसा कॉलेज परिसर अवस्थित बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की जॉइंट ब्रीफिंग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उक्त कार्यक्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, कलस्टर के सभी वरीय प्रभारी तथा चुनाव कार्य में संलग्न सभी पुलिस पदाधिकारीयों को चरणबद्ध रूप से चुनाव कार्यों के संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिये गए। 

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव हेतु द्वितीय चरण के लिए आगामी 19 मई को मतदान की तारीख चुनाव आयोग द्वारा सुनिश्चित की गयी है।

इसके अलावे द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सभी आयोग की गाइड लाइन का पालन करें।
सभी की स्वास्थ्य हेतु चिकित्सकों की टीम के अलावा सभी प्रखण्डों में स्वास्थ्य व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण आपसी समन्वय के साथ सभी कार्य करें, ताकि द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

इस दौरान बताया गया कि कर्रा में 25, तोरपा 24 एवं रनियां प्रखण्ड में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट सह गश्ती दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इस दौरान सभी क्लस्टर के वरीय पदाधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों का संचालन ससमय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
सभी संबद्ध मतदान केंद्रों के कर्मियों को सामग्री प्राप्ति के पश्चात संबंधित क्लस्टर सेक्टर पर पहुंचना व इसकी सूचना जिला को देना। मतदान के दिन मतपत्रों को एक घंटा पहले पीठासीन पदाधिकारी को देना। मतदान पूर्ण होने के पश्चात सभी सम्बद्ध मतदान केंद्रों के कर्मियों को ब्रजगृह तक सुरक्षित पहुंचाना। किसी मतदान कर्मी की अनुपस्थित स्थिति में उनके स्थान पर सुरक्षित मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए इसकी सूचना जिला को देना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक दो 2 घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत विहित प्रपत्र में देना सुनिश्चित करेंगे। मतदान सामग्री वितरण की तिथि 18 मई को निर्धारित है।
इसमें कर्रा के लिए परियोजना निदेशक, ITDA, तोरपा में अपर समाहर्ता एवं रनियां में भूमि सुधार उप समाहर्ता को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसके अलावे उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी निष्पक्ष व पारदर्शी हो और यह दिखे भी। आगे उन्होंने सभी को बैलेट बॉक्स को सील करने, चुनाव सामग्री लेने, लिफाफे बंद करने तथा मतदान उपरांत सामग्री वापस जमा करवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के कार्याे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक कार्य है जिसे बड़े ही ध्यानपूर्वक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से सम्पन्न किया जाना है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की सुविधा हेतु सभी कलस्टरों व बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं के साथ चिकित्सा की व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी गई है। मतदान के दिन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे। सभी बूथों व कलस्टर के आसपास एंबुलेंस के साथ डॉक्टर की टीम भी उपलब्ध रहेगी।

इसके दौरान उन्होंने जानकारी दी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनाये गए कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है जो समय-समय पर आप सभी को फोन कर चुनाव गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके अलावे उन्होंने चुनाव कार्य प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहाँ से बैलेट बॉक्स को लेकर निकलने के बाद आप सभी रास्ते मे बिना वजह के ना रुके। प्रयास करे कि गंतव्य स्थान पर पहुच कर ही रुके।
इससे अलावे उन्होंने चुनावी ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर आपसी सामंजस्य स्थापित कर पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य निभाना सुनिश्चित करने की बात कही।

अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव कार्य मे प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने कार्यशैली और मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मिशाल कायम करें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 485 मतदान केन्द्रों पर द्वितीय चरण का होगा मतदान।

इसके अलावे द्वितीय चरण के मतदान को लेकर कर्रा प्रखण्ड अन्तर्गत 220 मतदान केन्द्र व 8 क्लस्टर बनाये गये हैं। साथ ही तोरपा प्रखण्ड अन्तर्गत 186 मतदान केन्द्र व 8 क्लस्टर बनाये गये हैं। वहीं रनियां प्रखण्ड अन्तर्गत 79 मतदान केन्द्र व 3 क्लस्टर बनाये गये हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर द्वितीय चरण के मतदान को लेकर इस प्रकार कुल 485 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

मतदाताओं की सुरक्षा के किये गए है व्यापक इंतजाम- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

इसके अलावा द्वारा जानकारी दी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। गश्ती दल की टीमों को 24×7 एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न चिन्हित स्थानों पर नाकें लगाए है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ पुलिस बलों के जवानों को संयुक्त रूप से तैनात किये गए है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
इसके पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश के साथ पूरी तरह से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। वही उन्होंने मतदान सकुशल संपन्न कराने को लेकर सभी अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान केंद्र के आसपास भीड़ नहीं होने दें। मतदान करने के बाद लोगों को मतदान केंद्र से रवाना करते रहें। मतदान केंद्र में कोई अवांछनीय या अनधिकृत व्यक्ति नहीं घुसना चाहिए।  मतदान केंद्र पर ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर के अनुशासन का पालन करें। आगे उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने का निदेश दिया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण ख्याल रखा जा सके। इसके अलावे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी कि पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति के अलावा सभी बूथों के निरीक्षण हेतु गश्ती दलों का गठन किया गया है, जो कि अपने क्षेत्र अन्तर्गत बूथों का समय-समय का निरीक्षण करते रहेंगे, ताकि भयमुक्त माहौल में मतदाता अपने मत का उपयोग कर सके।

इसके अतिरिक्त मौके पर उप विकास आयुक्त द्वारा डिस्पैच के दिन की तैयारियों से सम्बंधित जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि सभी स्तर पर अधिकारियों व कर्मियों को सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है। द्वितीय चरण के मतदान के सफल संचालन हेतु कुल 21 क्लस्टरवार वरीय प्रभारी नियुक्त किये गए हैं।
19 मई को निर्धारित द्वितीय चरण(कर्रा, तोरपा एवं रनियां प्रखण्ड) के मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में हो व किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो इसके निमित्त अनुमण्डल पदाधिकारी को कर्रा, परियोजना निदेशक, ITDA को तोरपा एवं उप विकास आयुक्त को रनियां प्रखण्ड के वरीय प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कर्रा, तोरपा एवं रनियां प्रखण्ड के सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *