अंगिका विभाग में सत्र 2023-25 के लिए विदाई समारोह आयोजित
भागलपुर। अंगिका विभाग में आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को सत्र 2023–2025 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुई, जिससे माहौल भावनात्मक और गरिमामय हो गया।
सेमेस्टर-2 के छात्र-छात्राओं ने विभागीय शिक्षकों को मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही सेमेस्टर-1, 2 एवं 3 के टॉपर छात्र-छात्राओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभाग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) नीलम महतो ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहें तथा अंगिका भाषा के संरक्षण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने मानवता को जीवन का मूल आधार बताते हुए समाज और देश की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के प्रति स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं में विनोद, अमृता, पवन, अंजनी, संजीव, खुशरंजन और हेमंत सहित अनेक छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।



