प्रकृति का पर्व सरहुल हेसागड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया

कुजू। अतु बाहा सरहुल महा उत्सव पर्व हेसागड़ा में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संथाल समाज के दिशोम मांझी हड़ाम सह झामुमो केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बेसरा ने पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। साथ ही ढोल व मांदर बजाकर प्रकृति का स्वागत किया। मौके पर क्षेत्र के आए आदिवासी समाज के महिला व पुरुष सभी लोगों ने मिलकर ढोल व मांदर की थाप पर नृत्य व गान किया। तत्पश्चात सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सदस्य राजकुमार महतो, दिशोम जोगवा एतो बास्के, दिशोम मॉझी बुढी सीमा हॉसदा, केन्द्रीय सचिव झायुमो पन्नालाल मुर्मू, हेसागढा पुर्व पंचायत सदस्य रविकांत हेम्ब्रोम, अतु मॉझी हाडाम लोमधा मॉझी, नायके रूपलाल मॉझी, पराणिक बाबूराम मॉझी, जोगवा लक्ष्मण बास्के, कडम नायके रथो मॉझी, अतु कमिया कोडा (कार्यकारणी सदस्य) संजीव हॉसदा, अनिल हॉसदा, छोटन हॉसदा, सीताराम हॉसदा, बिनोद बास्के, शिव टुडू, चरण बास्के, बिट्टू बास्के, रवि टुडू, अर्जून टुडू, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरहुल महोत्सव में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *