नीट परीक्षा में सफल स्टूडेंट को उपायुक्त ने किया सम्मानित, कहा- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच

नीट परीक्षा 2025 में कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की 11 एवं जिला मुख्यमंत्री विद्यालय की 1 छात्रा ने हासिल की सफलता

खूंटी: जिले के लिए गर्व का विषय है कि कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कर्रा की 11 एवं जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी की 1 छात्रा ने नीट (NEET) परीक्षा 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय और परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।इस उपलब्धि पर आज उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा ने अपने कार्यालय कक्ष में सफल छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पित प्रयास, उचित मार्गदर्शन एवं अनुशासित अध्ययन से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन हर योग्य छात्र को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि यह सफलता जिले में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के परिश्रम और विद्यालयों में चल रही सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम है।


◆ नीट परीक्षा में सफल छात्राएं (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कर्रा):
रूपांजलि कुमारी – 68.25%

निशा कुमारी – 67.89%

पूजा कुमारी – 66.97%

विनिता कुमारी – 62.85%

अलिशा कुजूर – 57.72%

सेवानी आइंद – 47.87%

राजकुमारी केरकेट्टा – 47.47%

किरण कुमारी – 45.91%

रोशनी तिग्गा – 45.62%

दमयंती कुमारी – 44.74%

जिरेन पूर्ति – 44.74%

बिरसी धान – 41.71%
◆ जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एसएस +2 हाई स्कूल, खूंटी से:
निशा कुमारी – उल्लेखनीय सफलता
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अपरुपा पाॅल चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *