शिबू सोरेन से मिलने गंगाराम अस्पताल पहुंचे संजय सेठ
नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद श्री सेठ ने बताया कि दिशोम गुरु के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बहुत जल्द ही वो झारखंड को आशीर्वाद देने हम सबके बीच होंगे।



