सरयू राय के पीछे-पीछे चल ही है भाजपा, मंत्री बन्ना को बर्खास्त करने की मांग

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी अब सरयू राय के पछे-पीछे चल रही है। वरिष्ठ विधायक सरयू राय द्वारा यह मामला उठाए जाने के बाद अब मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने भी सवाल उठाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस प्रकरण को बड़ा घोटाला बताया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बन्ना गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग की। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रोत्साहन राशि के संदर्भ में एक मई 2021 का राज्य सरकार का एक नोटिफिकेशन निकला था, जिसमें साफ लिखा था कि कौन-कौन प्रोत्साहन राशि लेने की योग्यता रखते हैं। इन्हें एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया था। इस फाइल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना का अनुमोदन था। इसके बाद 24 फरवरी 2022 को उनके विभाग के संयुक्त सचिव ने एक पत्र जारी किया, जिसमें एक मई 2021 के नोटिफिकेशन में संशोधन करते हुए, इसमें मंत्री और मंत्री के कोषांग में पदस्थापित सभी कर्मियों के नाम की अनुशंसा किए जाने की बात कही गई। यह पत्र स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर ही जारी हुआ है। शाहदेव ने कहा कि लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट में विभागीय सचिव का पहला नाम है। विभागीय सचिव ने भी अपने कोषांग में जितने लोग कार्यरत थे सबका नाम प्रोत्साहन राशि का लिस्ट में नाम डाल दिया। प्रतुल ने कहा कि मंत्री के निर्देश के बाद पूर्व की अधिसूचना में संशोधन किया गया। कहा कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा मुख्यमंत्री से यह मांग करती है कि अविलंब स्वास्थ्य मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा करें। इसकी जांच सिटिंग जज या किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *