जनसैलाब और लोगों के चेहरों पर मुस्कान बता रही है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं :उपायुक्त
रांची :झारखण्ड राज्य के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के रजत जयंती वर्ष में पूरे राँची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर जनसेवा शिविरों का आयोजन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों से लेकर राँची नगर निगम के विभिन्न वार्डों तक कुल 60 से अधिक स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। एक ही छत के नीचे कई विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन, स्वीकृति तथा मौके पर ही परिसंपत्ति वितरण की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों में उत्साह का माहौल रहा। शनिवार को अनगड़ा प्रखंड : बोंगईबेड़ा एवं पैका पंचायत,
बेड़ो प्रखंड : डोरण्डा एवं करकरी पंचायत, बुण्डू प्रखंड : ऐदलहातु एवं बारूहातु पंचायत, बुढ़मू प्रखंड : मुरुपीरी एवं ओझासाइम पंचायत, चान्हो प्रखंड : बलसोकरा, पतरातु एवं सोंस पंचायत, ईटकी प्रखंड : कुल्ली एवं कुर्गी पंचायत, काँके प्रखंड : काटमकुली, मालभृंग, गागी एवं मनातु पंचायत,खलारी प्रखंड : मायापुर एवं चुरी पूर्वी पंचायत, लापुंग प्रखंड : बोकरन्दा एवं दानेकेरा पंचायत, माण्डर प्रखंड : बरगरी एवं ब्राम्बे पंचायत, नगड़ी प्रखंड : देवरी एवं नगड़ी पंचायत, नामकुम प्रखंड : सोदाग, लालखटंगा, डुंगरी एवं सीठियो पंचायत, ओरमांझी प्रखंड : कुटे एवं चाडू पंचायत, राहे प्रखंड : होटलो पंचायत, रातु प्रखंड : पुरियो, रातु उत्तरी एवं रातु पूर्वी पंचायत, सिल्ली प्रखंड : हाकेदाग एवं पिस्का पंचायत, सोनाहातु प्रखंड : जामुदाग एवं तेलवाडीह पंचायत, तमाड़ प्रखंड : आराहंगा, रड़गाँव, मल्हानभुड़हाडीह एवं मरधान पंचायत, शहरी क्षेत्र में प्रमुख शिविर,वार्ड 04 : मंडा टाँड़, मोराबादी,वार्ड 05 : बुटी मोड़ सामुदायिक भवन,वार्ड 06 : बांधगाड़ी सामुदायिक भवन, वार्ड 07 : गांड़ीगाव पाहन टोली सामुदायिक भवन, वार्ड 08 : बिरसा मुण्डा स्माधि स्थल के पास, वार्ड 09 : एम टाइप पार्क में शिविर का आयोजन होगा।
सेवा का अधिकार सप्ताह 28 नवम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान जिले के शेष सभी पंचायतों एवं वार्डों में भी इसी प्रकार विशाल जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएँगे। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। आम जनता से अपील है कि निकटतम शिविर में पहुँचकर अपना एवं अपने परिवार का हक़ अवश्य प्राप्त करें।



