गिरिडीह के जेलर को मारने की थी साजिश, शूटरों का चूका निशाना

गिरिडीह: झारखंड में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बड़े से बड़े वारदातों को अंजाम दे कर आराम से निकल जाते हैं। बुधवार को अपराधियों ने गिरिडीह के जेलर को निशाना बनाया था। लेकिन शूटरों का निशाना चूक गया। गिरिडीह केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार के वाहन का पीछा कर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिग की। किस्मत अच्छी रही कि तीनों गोली जेलर के सरकारी वाहन में लगी। फायरिंग करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। बताते चलें कि जेलर प्रमोद कुमार दोपहर को विभागीय काम से जेल से निकलकर न्यायालय जा रहे थे। उनकी गाड़ी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह के पास पहुंची की बाइक से पीछा कर रहे अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। गोली जेलर फिर कोर्ट नहीं आये। केंद्रीय कारा लौट गए। जेल में गैंगस्टर अमन साहू भी बंद है। कोलकाता जेल से उसे यहां ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *