देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी केे तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं क्रांतिकारी नेता खुदीराम बोस की जयन्ती तथा परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस भवन में मनाई गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद का साधारण परिवार से राष्ट्रपति पद प्राप्त करना कठिन तपस्या का प्रतिफल था। वक्ताओं ने कहा कि हमारी निष्ठापूर्ण श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब हम कांग्रेसजन एवं झारखंड की जनता इस महान् व्यक्तित्व को आदर्श मानकर इनके बताये हुए पदचिन्हों पर चलें।

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का बलिदान हम देश वासियों को देश के प्रति प्रेम, सर्मपण, त्याग की प्रेरणा देता है। हम देशवासी आजादी की लड़ाई में खुदीराम बोस की बलिदान के सदा ऋणी हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अलबर्ट एक्का की शहादत हम झारखण्ड वासियों को सदा गौरवान्वित करता है। उनकी शहादत निरंतर हमसबों को देश के प्रति वफादारी एवं बलिदान की प्रेरणा देता है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आभा सिन्हा, राकेश सिन्हा,धमेन्द्र सिंह, प्रभात कुमार, जितेन्द्र सिंह, चैतु उरांव, नरेन्द्र लाल गोपी, सेवियर खेस्स, आनंद जालान, कृष्णा राम, अजय सिंह, अजय कुमार, महावीर एवं रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *