नवग्रहों के राजा सूर्यदेव हमारे पंचदेवों में भी हैं शामिल

हिन्दू धर्म में पंचदेव की पूजा रोज करनी चाहिए। इनमें गणेशजी, शिवजी, विष्णुजी, मां दुर्गा और सूर्यदेव शामिल हैं। रोज सुबह सूर्यदेव के दर्शन करने से कुंडली के सूर्य और अन्य ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं। सूर्य साक्षात दिखाई देने वाले भगवान माने जाते हैं। घर में पूर्व दिशा में सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य की फोटो लगानी चाहिए। मान्यता है कि रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्य के दर्शन करने और जल चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है।
महाभारत में कर्ण हर रोज सूर्य की पूजा करते थे और सूर्य को अर्घ्य देते थे। भगवान श्रीराम भी सूर्य पूजा करते थे। हर दिन सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए। इस छोटे से उपाय से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है और भाग्योदय में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। सूर्य ग्रह के अशुभ असर से बचने के लिए अपने वजन के बराबर या अपने सामर्थ्य के अनुसार गेहूं का दान समय-समय पर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *