लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को झामुमो करेगा लीड: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक सवाल के जवाब ने कहा कि झारखंड में सांगठनिक ताकत के हिसाब से झामुमो सबसे मजबूत पार्टी है। इसलिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन को झामुमो लीड करेगा। गठबंधन में किसे कितनी सीटें देना है वह झामुमो तय करेगा। वे बुधवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीटों पर कोई कितना भी दावा कर ले झामुमो बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। वैसे चुनाव से पहले गठबंधन के सभी सहयोगी दल के शीर्ष नेता आपस में बात चीत कर लेंगे।
श्री भट्टाचार्य ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के आयातित नेता चिल्ला चिल्ला कर झूठी उपलब्धियां गिना रहे हैं। यदि आपने नौ साल जनता के लिए कोई काम किया है तो उसको बताने की क्या जरूरत है। भाजपा ने नौ साल में सिर्फ और सिर्फ विज्ञापनों में पैसे खर्च किए हैं। धरातल पर कोई भी विकांका कार्य नहीं किया है।
वहीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के झारखंड दौरे के क्रम में मीडिया में हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर झामुमो महासचिव ने कहा कि पहले अपने अन्दर झांक कर देखे फिर दूसरे पर आरोप लगाना चाहिए। भाजपा शासित प्रदेशों में सबसे अधिक भ्रष्टचार हुए हैं।
2014 के बाद आर्थिक घपला की शुरुआत ललित मोदी से हुई। उसके पीछे का नेटवर्क बखूबी महारानी जी चलाती थी।
सांसद निशिकांत पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनका भी मायाजाल किसी से छुपा नहीं है। भाजपा के आयातित नेता झारखंड में आकर लोगों के बीच भ्रम नहीं फैलाएं।
संथाल की भूमि फूलों झानो की भूमि है। सामंती ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता तोता बनकर भ्रष्ट भ्रष्ट का राग अलापते रहते हैं।
2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यहां की स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। भाजपा को उसकी औकात पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *